सफरनामा

My photo
Kanpur, Uttar Pradesh , India
मुझे पता है गांव कभी शहर नहीं हो सकता और शहर कभी गांव। गांव को शहर बनाने के लिए लोगों को गांव की हत्या करनी पड़ेगी और शहर को गांव बनाने के लिए शहर को इंसानों की हत्या। मुझे अक्सर लगता है मैं बचपन में गांव को मारकर शहर में बसा था। और शहर मुझे मारे इससे पहले मैं भोर की पहली ट्रेन पकड़ बूढ़ा हुआ गांव में वापिस बस जाउंगा।

Sunday, June 14, 2020

मैंने अभी-अभी दुनिया देखी है

मैंने अभी-अभी दुनिया देखी है। मेरा जीवन मुझमें बसा है, मेरे पंखों के आस-पास कहीं। मैं डर रहीं हूं। उन सब से जो घूम रहे हैं मेरे आस-पास कहीं। अभी अपने पंखों पर पूरा विश्वास नहीं। बाकीयों पर जरा भी नहीं। हमेशा नजरें टिकी हुई हैं। घोंसले के आस-पास कहीं। मैं रास्ता भटक गई हूं। मेरी सांसें अटक गई हैं। मैं बेसुध आवाज लगा रहीं हूं। कोई सुन रहा है इसे। मेरे आस-पास कहीं। -


पीयूष चतुर्वेदी

Popular Posts

कनहर की कलकल- पीयूष चतुर्वेदी

कनहर की कलकल बहती धारा आज भी जब कानों में पड़ती है, तो लगता है जैसे समय की चादर पर ठहरे हुए संघर्ष की कोई पुरानी कहानी आज भी बह ...